फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Consteble dead in road accidentd

सिपाही की सड़क हादसे में मौत

Sat, 06 May 2017 11:01 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 06 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Consteble dead in road accidentd
अमेठी में मृतक सिपाही के घर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे सिपाही की पठानकोट में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वर्तमान में सिपाही की बाराबंकी जिले में तैनाती थी।
विज्ञापन

धम्मौर थानाक्षेत्र के गांव खेतकुरी मनभवना निवासी कुलदीप उपाध्याय (27) पुत्र बद्री प्रसाद उपाध्याय वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।

वर्तमान में वे बाराबंकी जिले के सीजीएम कोर्ट में तैनात थे। बीते चार मई को वे वैष्णो देवी दर्शन से लौटते समय पठानकोट अपनी बहन से मिलने गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक चार मई की शाम कुलदीप पठानकोट में अपने भांजे के साथ पड़ोस के देवी मंदिर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


दुर्घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई थी। कुलदीप अपनी छह बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे कुलदीप का शव जैसे ही घर पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। पिता बद्री प्रसाद उपाध्याय धम्मौर इंटर कॉलेज से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुलदीप की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार दोपहर कुलदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य दुर्घटनाओं में किशोरी समेत पांच घायल : शनिवार को पेड़ व छज्जे से गिरकर एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी शिव मोहन की पुत्री सुशीला (13) शनिवार की सुबह पेड़ पर आम तोड़ रही थी तभी वह गिर पड़ी।


कुड़वार के नौगवांरायतासी गांव निवासी शिव बालक यादव (55) मकान के छज्जे पर खड़े थे। अचानक छज्जा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के छरौली गांव निवासी जयसेन (22) और महासेन (20) बाइक पलटने से घायल हो गए। ढकवा गांव निवासी लल्लन (28) की साइकिल सामने से आ रही दूसरी साइकिल से टकरा गई। दुर्घटना में लल्लन घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed