फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen protest in Sultanpur

सुल्तानपुर: कानपुर देहात की घटना पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Wed, 15 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest in Sultanpur
सुल्तानपुर। कानपुर देहात कांड के विरोध में बुधवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े। कांग्रेसियों ने सड़क पर प्रदर्शन के साथ ही कलेक्ट्रेट सामने धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मडौली गांव में प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी जिंदा जल गईं। कहा कि कानपुर देहात की घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवेदन शून्य हो गई है। इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मौके पर प्रमोद मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, नफीस फारुकी, हरीश त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, हौसिला भीम, प्रेम भारती, राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, सुब्रत सिंह सनी, राजेश तिवारी, तेज बहादुर पाठक, अमोल वाजपेयी, वरुण मिश्र समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रदर्शन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed