{"_id":"668463c02e1d729818013654","slug":"congressmen-demonstrated-against-the-installation-of-the-statue-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115387-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कांग्रेसियों ने प्रतिमा लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कांग्रेसियों ने प्रतिमा लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) में लगाई जा रही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को दूसरी जगह सुरक्षित स्थान पर लगवाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रतिमा लगाने के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य रोकवाने की मांग की। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर तुरंत कार्य बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद ईओ ने कार्य बंद करवा दिया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी का कहना है कि राज्यपाल ने वर्ष 1999 में तिकोनिया पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मूर्ति लगाए जाने के लिए आरक्षित किया था, वहां पर मूर्ति लगवाना स्वामी विवेकानंद को अपमानित करना है।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता अमोल बाजपेयी, नफीस फारूकी, लाल पद्माकर सिंह, हौसिला भीम, तेज बहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी, राजेश तिवारी, विजय श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अपरबल सिंह, सलाहुद्दीन हाशमी, अंबरीश पाठक, राहुल मिश्र, पवन मिश्र, दयाशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।