{"_id":"63ac8864a1af8d0ae46c4fd2","slug":"congressmen-celebrated-the-foundation-day-of-the-party-sultanpur-news-lko6640030103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही सर्वधर्म समभाव व राष्ट्रीयता है। उसे मजबूत बनाकर पुन: देश को मजबूत बनाएंगे। किसी भी अन्य दल के पास देश की आजादी में योगदान को लेकर कुछ कहने को नहीं है। कांग्रेस ही एक ऐसा दल है, जिसमें हम अपने नेताओं और महापुरुषों का बलिदान और शहादत दिवस मनाते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ मुन्नू मिश्र ने कहा कि देश के प्रति कुर्बानी का जो जज्बा कांग्रेस में रहा है, हमें उसे आत्मसात कर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी होगी। पूर्व पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करना ही असली कांग्रेसी का धर्म है। कार्यक्रम का संचालन नफीस फारुकी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सभासद अमोल बाजपेयी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, प्रदेश महासचिव सुब्रत सिंह सनी, जिला सचिव पवन मिश्र नन्हे, मो. कमर खां, हरीश त्रिपाठी, सिराज सिद्दिकी अकेला, विनय त्रिपाठी, बलराम त्रिपाठी, इमरान, मोहित तिवारी, शीतला साहू, समेत कई लोग मौजूद रहे।