फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   congress rally

सदर व इसौली में निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा

Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
congress rally
सुल्तानपुर। कांग्रेस ने बुधवार को सदर और इसौली विस क्षेत्र में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा सदर विस क्षेत्र के बरौसा चौराहे से शुरू होकर शुकुल बिजौली, गोपालपुर, कान्हापुर, जयसिंहपुर होते हुए बगियागांव पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बगियागांव में यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी सरकार छात्र, नौजवान, किसान और व्यापारी के हित में नहीं सोचकर पूंजीपतियों के बारे में ही सोच रही है। सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता कांग्रेस किसानों के हित में संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, समीर मिश्र मौजूद रहे। इसके बाद इसौली विस क्षेत्र में वलीपुर से पारा बाजार तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, मो. जमा खां, मो. मुबीन खान, इमरान मोनू, नंदलाल मौर्य, अती उल्लाह अंसारी, गायत्री दुबे, जोखू दुबे, कमल दुबे, प्रेमचंद्र, अभिषेक सिंह राजपूत, बबलू सैनी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युकां जिलाध्यक्ष को हटाने के विरोध में दिया इस्तीफा
सुल्तानपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे सुब्रत सिंह सनी को हटाए जाने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। मंगलवार को इसौली विस क्षेत्र के अध्यक्ष सूफियान खान व नगर उपाध्यक्ष वाजिद अहमद ने भी सुब्रत सिंह सनी का समर्थन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रवक्ता नफीस फारुकी को दिया है। सूफियान ने कहा कि पिछले छह महीने में आठ मुकदमेे ले चुके सुब्रत सिंह को हटाए जाने से पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षुब्ध हैं।

जोनल को-ऑर्डिनेटर ने कांग्रेसियों से की मुलाकात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को कादीपुर व जयसिंहपुर ब्लॉक में साथियों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया के साथियों की जानकारी नंबर व नाम और पते का विवरण इकट्ठा किया। बताया कि सभी साथी सोशल मीडिया हैंडल्स पर नियमित रूप से पोस्ट करें, एक दूसरे की पोस्ट को लाइक करें और विशेष पोस्ट शेयर भी करें। जिले में सोशल मीडिया के साथियों को ब्लॉक स्तर तक व न्याय पंचायत स्तर तक जोड़कर सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed