{"_id":"5efcb1af8ebc3e42fb10ab0d","slug":"congress-protests-against-petrol-and-diesel-price-hike-sultanpur-news-lko5286512102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्घि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्घि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने जिले में प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जयसिंहपुर तहसील में कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों हो हो रही बेतहाशा वृद्धि व महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर कोसा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़े तेल के दामों के विरोध में ट्रैक्टर को रस्सी के सहारे खींच कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसील पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राम अवतार को दिया गया। प्रदर्शन में तेज बहादुर पाठक, हरख नारायण मिश्र, समीर मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
कादीपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव श्याम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी ब्लॉक कार्यालय से चलकर के तहसील मुख्यालय पहुंचे और उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. अंगद चौधरी, जगदीश सिंह, संजीव मिश्र, सलमान, शिवदत्त सिंह शामिल रहे। सदर तहसील में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया।