{"_id":"699f411e732d9b2bdf0fb387","slug":"congress-protested-against-the-insult-to-shankaracharya-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151019-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस ने जताया विरोध
Thu, 26 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के मामले पर बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जिले से लखनऊ तक निर्णायक आंदोलन होगा। पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि यह मामला केवल एक संत का नहीं, सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है। माघ मास जैसे पावन अवसर पर शंकराचार्य को स्नान से वंचित किया जाना धार्मिक अधिकारों का खुला हनन है।
वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि धर्मगुरुओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा, सरकार तुरंत कार्रवाई करे। जफर खान और रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि संतों के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस मौके पर हौशिला भीम, अतहर नवाब,राम किशोर, असलम अंसारी, हाजी फिरोज, विकास मिश्रा,मो. मंसूर, अजय मिश्रा, दिनेश तिवारी, मोहसिन सलीम मौजूद रहे।