{"_id":"6a0f4d9d45bb3cd187036c82","slug":"congress-leaders-pay-tribute-to-rajiv-gandhi-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-156787-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
Thu, 21 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता शहर स्थित राजीव गांधी पार्क पहुंचे, जहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
प्रतिमा के पास हवन-पूजन कर देश की एकता, अखंडता एवं शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार क्रांति और युवा सोच की नई दिशा दी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, प्रमोद मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, सुब्रत सिंह सनी, अमोल बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।