फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congress leader's son got shot in broad daylight

कांग्रेस नेता के बेटे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Thu, 05 Sep 2019 11:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's son got shot in broad daylight
परिवार के लोग - फोटो : amar ujala
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमरावां मोड़ के समीप थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर गांव में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाइक से गिरने के बाद युवक जब गांव की ओर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा कर गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


घायल युवक को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में युवक की मौत हो गई। हत्या के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है। सूचना पर एएसपी, सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर निवासी राम आसरे पांडेय कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पुत्र नीरज उर्फ राममूर्ति पांडेय (23) ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को गांव के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा किया था।

बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से कोतवाली क्षेत्र अमेठी स्थित बारामासी बाजार जा रहा था। नीरज घर से एक किलोमीटर दूर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमरावां मोड़ पर पहुंचा था तभी मोड़ के समीप घात लगाए बैठे करीब पांच-सात हमलावरों ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली लगते ही नीरज बाइक से गिर गया और जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा। हमलावरों ने नीरज का पीछा कर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। नीरज के सिर, हाथ, पेट में कुल पांच गोलियां लगीं।

गोलियों की तड़तड़ाहट सुन ग्रामीण उस ओर दौड़े तो हमलावर बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों की मदद से नीरज को गंभीर हालत में संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

ट्रॉमा सेंटर में नीरज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम, सीओ पीयूषकांत राय, कोतवाली निरीक्षक अमेठी देवेश कुमार सिंह, मुंशीगंज निरीक्षक नजबुल हुसैन नकवी, गौरीगंज एसओ पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बाद गांव और संयुक्त जिला चिकित्सालय में कांग्रेसियों व ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखी।

ग्रामीणों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे नीरज की हत्या रंजिश में हुई है। इस घटना को दो वर्ष पूर्व हुई गांव निवासी युवक विनय कुमार मिश्र ऊर्फ कोतवाल की हत्या के प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आत्माराम और भोलानाथ के परिवार के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। तभी से दोनों परिवारों में तनातनी ज्यादा हो गई थी। इस बीच भोलानाथ के समर्थक रामआसरे पांडेय से भी इसी मामले को लेकर मारपीट हुई थी।

दिसंबर 2016 में आत्माराम के पुत्रों ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस नेता राम आसरे पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने कांग्रेस नेता की तहरीर पर विनय कुमार ऊर्फ कोतवाल, पंकज, बब्बन आदि पर केस दर्ज किया था।

इसके बाद चार अगस्त 2017 को आत्माराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी तेरहवीं के दिन 16 अगस्त को आत्माराम के पुत्र विनय की गांव में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विनय के भाई पंकज मिश्र की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई वीरेंद्र मिश्र व कांगेस नेता राम आसरे पांडेय के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। इसमें कांग्रेस नेता के पुत्र का नाम प्रकाश में आया था। उस घटना ने दोनों परिवारों के बीच कभी न पटने वाली खाई तैयार कर दी। नीरज की हत्या को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर में दिन दहाड़े हुई घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। क्षेत्र व गांव में आक्रोश को देखते हुए पीएसी, क्यूआरटी सहित अमेठी, मुंशीगंज सहित कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

राम आसरे के तीन पुत्रियां और दो पुत्र थे। तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है। बड़ा बेटा शिवमूर्ति ऊर्फ धीरू बाहर नौकरी करता है और छोटा बेटा नीरज घर पर ही रहता था। नीरज का विवाह नहीं हुआ था। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान करीब पांच हमलावरों की बात सामने आ रही है। पीड़ित परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम आसरे पांडेय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके बेटे की हत्या दिनदहाड़े की गई है। प्रदेश व जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उन पर भी हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed