फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Complaint filed against Madhya Pradesh IAS Santosh Verma

Sultanpur News: मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ परिवाद दायर

Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Madhya Pradesh IAS Santosh Verma
सुल्तानपुर। आरक्षण के मुद्दे पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा से आहत हुए परिवादी अरुण उपाध्याय ने उन्हें तलब कर दंडित किए जाने की मांग करते हुए मंगलवार को दीवानी न्यायालय में परिवाद दायर किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख तय की है। कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले परिवादी अरुण उपाध्याय ने मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट में मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के बयान से नाराज होकर परिवाद दायर किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि गत 26 नवंबर को समाचार पत्रों में संतोष वर्मा का विवादित बयान प्रकाशित हुआ था। इससे ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। वह भी इस बयान से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed