{"_id":"6744fb2f517439324c0b4064","slug":"community-cosmetics-started-being-polished-after-painting-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-122829-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेंटिंग कर चमकाए जाने लगे सामुदायिक प्रसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेंटिंग कर चमकाए जाने लगे सामुदायिक प्रसाधन
Tue, 26 Nov 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर के बिरईपुर भटपुरा गांव का पेंट कराया गया शौचालय।
सुल्तानपुर। पेंटिंग माई शौचालय अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक प्रसाधनों को चमकाया जाने लगा है। पंचायतीराज विभाग ने सभी सामुदायिक प्रसाधनों के रंग-रोगन कराने का निर्देश पंचायत सचिवों व प्रधानों को दिया है। प्रसाधनों की पहले की और अब की फोटो भी मांगी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक प्रसाधनों के प्रयोग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने के लिए पंचायतीराज निदेशालय ने सोमवार से पेंट माई शौचालय अभियान शुरू किया है। अभियान 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अभियान में सभी सामुदायिक प्रसाधनों की साफ-सफाई करवाते हुए उनकी पेंटिंग कराई जाएगी। इस संबंध में पहले ही निर्देश डीपीआरओ की ओर से ग्राम पंचायतों को जारी किया जा चुका है। जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्देश पर सामुदायिक प्रसाधनों की पेंटिंग व साफ-सफाई शुरू हो गई है। पंचायत सचिव इसकी रिपोर्ट रोज दे रहें हैं।
जिला पंचायतीराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत कराया गया कार्य परखने के लिए पेंटिंग के पहले और कार्य के बाद की फोटो ली जा रही है। ग्राम पंचायतों ने कार्य शुरू करा दिया है। इससे लोगों का शौचालय उपयोग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।