फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold weather

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन भरी सर्दी

Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
cold weather
सुल्तानपुर। जिले में पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड में कमी नहीं आ रही है। रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड का सितम जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहने से लोगों को आवाजाही मेें सहूलियत मिली। दिन में निकली धूप ने ठंड से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से कोहरा नहीं रहा। इससे लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिल गई। पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। लोग इस ठंड परेशान रहे। ठंडक से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। सुबह करीब सात बजे निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचा दी।
विज्ञापन

दिन भर जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद उठाया। शाम होने पर फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 89-34 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ की गति 1.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed