फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold wave

बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
cold wave
ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पांच दिन से चल रही बर्फीली पछुआ हवा ने शनिवार को कंपा दिया। हवा से जिले में दिन भर गलनी भरी सर्दी कायम रही। इसकी वजह से अधिकतम पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। रविवार को कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के दौरान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा लगातार गिरता जा रहा है। शनिवार को तेज गति से चली बर्फीली पछुआ हवा की चपेट में पूरा जिला रहा। बर्फीली हवा से दिन भर गलन भरी सर्दी कायम रही। सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग दिन में भी आग खोजते रहे। शाम होते ही सर्दी और बढ़ गई। बर्फीली हवा के आगे धूप भी असरदार साबित नहीं हो सकी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा की गति 4.2 किमी प्रतिघंटा रही। रविवार की सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed