{"_id":"5717b6cf4f1c1b9c798b4706","slug":"cold-water-will-save-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू से बचाएगा ठंडा पानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू से बचाएगा ठंडा पानी...
Amarujala Bureau
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
तपिश से राहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही भीषण गर्मी से बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद आसमान में धुंध छाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन कुछ देर बाद फिर तपिश ने झुलसा दिया। हर कोई ठंडे पानी को ओर भागता नजर आया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इसमें सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई।
विज्ञापन