फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold

शीतलहर की चपेट में आया जिला, दिन भर छाए रहे बादल

Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
cold
सुल्तानपुर में शुक्रवार को सुबह छाया कोहरा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से शुक्रवार को जिला शीतलहर की चपेट में आ गया। शीतलहर के साथ कोहरा छाए रहने से सुबह दृश्यता कम रही। दिन भर बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

दो दिन की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को अचानक मौसम में फिर परिवर्तन हो गया। शुक्रवार से जिला शीतलहर की चपेट मे आ गया है। सुबह से कोहरा पड़ने से ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। कोहरे से सुबह करीब 11 बजे तक दृश्यता में कमी रही। इसकी वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दिन भर बादल छाए रहने से दिन की ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। ठंड की वजह से लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते रहे। इस बीच सरकारी उपाय नाकाफी साबित हुए। दिन में ठंड को देखते हुए शहर में अलाव का अभाव रहा। शाम को कुछ जगहों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 1.8 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल व कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed