फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold Increased again due to wind

हवा ने फिर बढ़ाई ठंड

Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
cold Increased again due to wind
जिले में शनिवार को सुबह से ही चल रही पछुवा हवा के झोंकों ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। हालांकि दिन में चटख धूप से लोगों को ठंड से राहत रही। शाम होते ही सर्दी असर दिखाने लगी। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और ठंड में वृद्धि की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। 4.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से सुबह करीब साढ़े सात बजे तक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर के समय चटख धूप होने लगी। दिन भर तेज धूप रहने से ठंड कम हो गई लेकिन शाम ढलते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और ठंड में वृद्धि होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम  तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0  डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता 88-47  फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.6 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed