फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CM will Arrive today in Amethi

तैयारियां पूरी, आज शुकुल  बाजार आएंगे मुख्यमंत्री

Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 17 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
CM will Arrive today in Amethi
पुल का करेंगे लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

फैजाबाद व अमेठी को जोडने के लिए करोड़ों की लागत से गोमती नदी पर निर्मित पुल का लोकार्पण करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री जिले के शुकुल बाजार ब्लॉक के गांव उरेरमऊ पहुंचेंगे।

विज्ञापन


यहां से वे कार से नव निर्मित पुल के रास्ते दूसरे किनारे पर स्थित फैजाबाद जिले के गांव सेनावर पहुंचेंगे और पुल का लोकार्पण करने के साथ एक बालिका इंटर कॉलेज व सीएचसी की आधारशिला रखेंगेे। सीएम के कार्यक्रम को निर्विघ्न संपन्न किया जा सके इसके लिए रविवार को अवकाश होने के बावजूद प्रशासनिक अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन



अमेठी जनपद के उत्तरी छोर पर स्थित शुकुल बाजार ब्लॉक को फैजाबाद से सीधे जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले के उरेरमऊ व फैजाबाद के सोनावर गांव के बीच गोमती नदी पर करोड़ों की लागत से एक पुल का निर्माण करवाया है। इस पुल का लोकार्पण करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोनावर आ रहे हैं। हालांकि पुल के लोकार्पण कार्यक्रम के साथ बालिका इंटर कॉलेज व सीएचसी का शिलान्यास कार्यक्रम फैजाबाद जिले के सोनावर गांव में है लेकिन मुख्यमंत्री उतरेंगे अमेठी जिले के उरेरमऊ गांव में।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 11:20 पर उरेरमऊ में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम कार से पुल के रास्ते सोनावर जाएंगे। सोनावर में उद्घाटन व शिलान्यास के बाद दोबारा 12:55 उरेरमऊ आएंगे और हेलीकॉप्टर से मिल्कीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिले में हो रहे आगमन को निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके इसके लिए रविवार को अवकाश होने के बावजूद न सिर्फ सभी प्रशासनिक अफसर जिला मुख्यालय पर डटे रहे बल्कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।


सीएम के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पर्यवेक्षण के लिए सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय व एसपी हीरालाल हेलीपैड व अन्य तैयारियों का जायजा लेने उरेरमऊ पहुंचे। एडीएम एसएन यादव व एएसपी टीएन त्रिपाठी भी रविवार को दिन भर उरेरमऊ में डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed