फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CM inaugrated new bridge

अमेठी-फैजाबाद को सीएम ने साैंपा सेतु

Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
CM inaugrated new bridge
पुल से लाखों को फायदा - फोटो : अमर उजाला

गौरीगंज/ शुकुल बाजार। उरेरमऊ के रास्ते फैजाबाद जिले के सोनवार गांव पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गोमती नदी पर बने पुल का लोकार्पण किया। नदी पर बने इस पुल के शुरू होने से जहां शुकुल बाजार से फैजाबाद की दूरी आधे से कम रह जाएगी, वहीं दोनों जिलों का व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन



लोगों की मांग पर शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में शुकुल बाजार के उरेरमऊ व फैजाबाद जिले के गांव सोनवार को आपस में जोड़ने के लिए 1056.84 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। यह पुल दो वर्ष के बाद बीते दिनों बनकर तैयार हुआ था। सोमवार को सोनावर गांव में इस पुल का लोकार्पण किया गया। शुभारंभ तो फैजाबाद में आयोजित था लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उतरने के लिए हेलीपैड उरेरमऊ गांव में बनाया गया था। सोमवार को सबसे पहले 11:40 बजे मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिंपल यादव हेलीकॉप्टर से उरेरमऊ पहुंचीं।
विज्ञापन


11:50 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी के साथ दूसरे हेलीकॉप्टर से जब तक उरेरमऊ पहुंचते डिंपल ने रेस्ट हाउस में अफसरों के साथ चर्चा की। उरेरमऊ से तीनों लोग कार से सोनावर गए और पुल का लोकार्पण करने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। लोकार्पण के बाद करीब दो बजे वापस आए मुख्यमंत्री लखनऊ वापस लौट गए। पुल के शुरू होने से शुकुल बाजार से फैजाबाद की दूरी 65 किलोमीटर से घटकर 28 किलोमीटर रह गई है। इस पुल के बनने से न सिर्फ लाखों लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि दोनों जिलों के बीच व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed