{"_id":"5720ec964f1c1bb938a9169d","slug":"cloudy-weather-a-bit-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल से मिली मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल से मिली मामूली राहत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से मिली मामूली राहत
- फोटो : अमर उजाला
जिले में हो रही भीषण गर्मी से बुधवार को आसमान में बादल रहने से लोगों को मामूली राहत मिली। तेज धूप नहीं होने से तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को मौसम के रुख में परिवर्तन हो गया। सुबह के समय से ही आसमान में हल्के बादल छा गए। इससे कई दिनों ने चिलचिलाती धूप का कहर झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिल गई। दिन में तेज धूप नहीं होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना है।