{"_id":"591c794b4f1c1b8351f23e5a","slug":"climate-change-brings-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए बादलों ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए बादलों ने दी गर्मी से राहत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 17 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने दी राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को धूल भरी आंधी चलने लगी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाने और तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह करीब 10.30 बजे तेज गति से धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आ गई। आसमान में छाए बादलों ने कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दे दी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 से गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 79-41 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 7.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन