{"_id":"2bf740f2a047e1a7ecdc87ec40d756da","slug":"cleaner-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में खलासी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को गैस कटर की मदद से ट्रक काटकर बाहर निकाला। सोरांव इलाहाबाद का चालक महेंद्र कुमार पांडेय निवासी पूरे पांडेय थाना मऊआइमा इलाहाबाद मिर्जापुर से ट्रक (यूपी70बीटी-5143) में गिट्टी लेकर बहराइच गया था। शुक्रवार सुबह वह इलाहाबाद लौट रहा था।
जगदीशपुर-ढकवा मार्ग पर स्थानीय थाने के पूरबगांव बाजार के पास अचानक एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक सीधे पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से ट्रक का अगला हिस्सा काटकर खलासी का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह ने बताया कि खलासी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। खलासी की पहचान नहीं हो सकी है।