{"_id":"6449726034d71b7b23047314","slug":"clash-in-minor-dispute-sultanpur-news-c-13-1-202406-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मामूली विवाद में चचेरे भाई भिड़े, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मामूली विवाद में चचेरे भाई भिड़े, आठ घायल
Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के बभनैया पूरब मोहल्ले में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में चचेरे भाइयों के बीच देखते ही देखते मारपीट हो गई। दोनों के परिवारों से आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो लोगों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
बभनैया पूरब मोहल्ले में चचेरे भाई माखनलाल और सीताराम का मकान है। दोनों आलू के आढ़त का काम करते हैं। मंगलवार देर शाम आलू रखने को लेकर दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।
मारपीट में एक पक्ष से माखन लाल (30), जयप्रकाश (40), गुड़िया (23), सरोजा (42), संगीता (25) व एक अन्य और दूसरे पक्ष से सीताराम (60), रजनीश (24) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से चिकित्सक ने माखनलाल और सीताराम को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।