फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City drenched by heavy rain; waterlogging causes trouble in several areas

Sultanpur News: झमाझम बारिश से शहर तरबतर, कई इलाकों में जलभराव से हुई परेशानी

Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
City drenched by heavy rain; waterlogging causes trouble in several areas
बारिश से सड़क पर जलभराव 
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर दो बजे से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


शहर में करीब आधे-आधे घंटे के अंतराल पर दो बार तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से कई वार्डों की गलियों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। जिले में कुल 29.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। किसान राम प्यारे वर्मा, शिवबरन यादव, गजेंद्र तिवारी और रामकरन मौर्य ने बताया कि बारिश से धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन


शहर के लखनऊ नाका, दरियापुर, शास्त्रीनगर, राईन नगर सहित कई मोहल्लों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। कूरेभार में दोपहर दो बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मोतिगरपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। अखंडनगर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हुई, जिसके बाद फिर उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बारिश के आसार : मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

बारिश से सड़क पर जलभराव 

बारिश से सड़क पर जलभराव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed