{"_id":"6a68fca89ae1afa89c0d6be5","slug":"city-drenched-by-20-minutes-of-rain-villages-left-parched-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161565-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 20 मिनट की बारिश से शहर तरबतर, गांव रह गए प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 20 मिनट की बारिश से शहर तरबतर, गांव रह गए प्यासे
Wed, 29 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण जगह जगह सड़कों पर जलभराव हो गया।
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दोपहर में शहर में 20 मिनट की झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से खेत सूखे रह गए। शहर में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा तो गांवों में किसान बारिश का इंतजार करते रहे।
बारिश शुरू होते ही शहर के दरियापुर मोहल्ले में नालों की सफाई नहीं होने से एक फीट तक पानी भर गया। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहुल चौराहा, पयागीपुर चौराहा और ईदगाह चौराहे के आसपास भी जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर लोगों को आधे घंटे तक घरों और दुकानों में रुकना पड़ा।
दूसरी ओर दूबेपुर, दोस्तपुर और कुड़वार सहित कई ग्रामीण इलाकों में बारिश नहीं हुई, जबकि भदैंया क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी दर्ज की गई। दूबेपुर के किसान राम प्यारे वर्मा ने बताया कि शहर में बारिश होने के बावजूद खेत सूखे हैं और धान की फसल को तत्काल पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
दोस्तपुर के शिवबहादुर वर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल प्रभावित होगी। कुड़वार के राजेश सिंह ने सिंचाई की बढ़ती लागत पर चिंता जताई।