फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   church and school adorn for christmas

क्रिसमस को लेकर सजे गिरजाघर व स्कूल

Thu, 22 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
अमर उजाला/सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
church and school adorn for christmas
क्रिसमस को लेकर सजी झांकी - फोटो : अमर उजाला
ईसाईयों के प्रमुख त्योहार क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरजाघर और स्कूलों को सजाया जा रहा है। प्रभु ईसा मसीह की झांकियां तैयार की जा रही हैं। ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों में भी झांकियां सजा रहे हैं। त्योहार को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन


जिले में ईसाईयों के प्रमुख त्योहार प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गिरजाघर में सामूहिक ईश भजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य डॉ. ई रिबेलो ने बताया कि 24 दिसंबर को रात्रि 10 से 12 बजे तक फादर जॉन लोबो की अध्यक्षता में ईश भजन का आयोजन किया जाएगा। 12 बजे यीशु के जन्म दिन पर केक काटा जाएगा। क्रिसमस के सेलीब्रेशन के लिए लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा रहे हैं। घरों में झांकियां सज रही हैं। क्रिसमस के दिन केक काटकर प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के स्कूलों में भी क्रिसमस डे की तैयारियां चल रही हैं। शहर के स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जान्स कान्वेंट स्कूल समेत कई विद्यालयों में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह क्रिसमस ट्री तैयार किया जा रहा है। विद्यालयों में बच्चे सेंटाक्लॉज का रिहर्सल कर रहे हैं। झांकियां भी सजाई जा रही हैं। क्रिसमस की छुट्टी के पूर्व ही कई विद्यालयों में इसका सेलीब्रेशन किया जाएगा। 


ईसा मसीह के जन्म दिन पर केक काटने की परंपरा है। शहर के बेकरी की दुकानों पर 24 दिसंबर के लिए केक के भारी मात्रा में ऑर्डर बुक हैं। बेकरी दुकानदार भी क्रिसमस पर केक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। सबसे ज्यादा केक के ऑर्डर चॉकलेट एवं स्ट्राबेरी फ्लेवर के बुक हुए हैं। केक के अलावा अन्य बेकरी आइटमों की भी बुकिंग एवं खरीद में तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed