फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children will learn about prevention of seasonal diseases.

Sultanpur News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम का पाठ पढ़ेंगे बच्चे

Tue, 14 Oct 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Children will learn about prevention of seasonal diseases.
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। शिक्षक उन्हें ऐसे रोगों से बचाव के तरीके सुझाएंगे, जो मौसम जनित होते हैं। साथ ही संचारी रोगों से सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कचरा प्रबंधन की भी सीख दी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्र-छात्राओं को हाथ धोने, पीने के पानी को ढंककर रखना, कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने सहित स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन से मिले निर्देश सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जारी कर दिए गए हैं। बताया कि बच्चों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, स्लोगन, समूह में चर्चा आदि गतिविधियों का आयोजन भी कराया जाएगा। विद्यालयों में जागरूक होकर बच्चे परिवार में भी लोगों को बीमारियों से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे, यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed