फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   children will be educated through audio teaching

ऑडियो के माध्यम से शिक्षित होंगे नौनिहाल

Mon, 15 Mar 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
children will be educated through audio teaching
सुल्तानपुर। अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ऑडियो के माध्यम से रोचक तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। शिक्षकोें से तीन से सात मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड कर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

बेसिक की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था में लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। अब कक्षा एक से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों में दी गई कहानियों व पाठों का ऑडियो बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से नौनिहालों को गणित के सूत्र, गुणा व भाग करना भी सिखाया जाएगा। शिक्षकोें को तीन से सात मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड करने को कहा जाएगा। रिकॉर्ड किए गए ऑडियो मैटेरियल यू-ट्यूब चैनलों व परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे शिक्षक डाउनलोड कर अपने कक्षा शिक्षण में प्रयोग कर सकेंगे। इस रिकॉर्डिंग को 21 मार्च तक परिषद की ई-मेल आईडी पर भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक की तरफ से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारी को कक्षावार पाठ्य पुस्तकों में से चुनिंदा पाठों का ऑडियो बनवाने का निर्देश दिया गया है।

शासन का मानना है कि ऑडियो व वीडियो के माध्यम से अध्यापन कार्य कराने से किताबी ज्ञान की अपेक्षाकृत बच्चों को ज्यादा समझ में आता है।
हालांकि इसके पहले भी दीक्षा एप पर तमाम क्रियाकलापों व कहानियों का ऑडियो-वीडियो अपलोड किया जाता रहा है। डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑडियो, वीडियो के माध्यम से विषयवस्तु को समझने में बच्चों को काफी मदद मिलती है। शासनादेश के अनुसार शिक्षकों से ऑडियो रिकॉर्ड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed