फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children watched motivational children's film

Sultanpur News: बच्चों ने देखी प्रेरक बाल फिल्म

Tue, 18 Jul 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Children watched motivational children's film
चांदा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मौजूद बच्चे।  -संवाद
चांदा (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महारानी पश्चिम, प्राथमिक विद्यालय आनापुर नारायणगंज और ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित कंपोजिट विद्यालय कोथरा में बाल फिल्में दिखाई गईं। बच्चों व अभिभावकों ने बेहद उत्साह के साथ प्रेरक फिल्में देखीं। अभिभावकों ने अमर उजाला की पहल की तारीफ की। बच्चों से फिल्म पर आधारित प्रश्न किए गए। सही जवाब देने वाले तीन-तीन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महारानी पश्चिम के कुल 40 बच्चों ने फिल्म पकड़ा गया बड़े मनोयोग से देखी। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों से फिल्म पर आधारित सवाल किए गए। सही जवाब देने पर महक यादव, अंश व अजीत को प्रधानाध्यापक शिवकुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल मौर्य, नूतन सिंह, एकता व शिवकुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन



इसके बाद प्राथमिक विद्यालय आनापुर नारायणगंज में 93 बच्चों ने फिल्म अनोखा छाता उत्साहपूर्वक देखी। बच्चो के साथ ग्राम प्रधान विजय दुबे, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कनौजिया, नवीन सिंह, अंशु सिंह व निर्मला देवी ने भी फिल्म देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिल्म पर आधारित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में छात्रा प्रज्ञा सिंह, माही गौड़ व विवेक कुमार ने सही जवाब दे कर पुरस्कार जीता। इस मौके को यादगार बनाए रखने के लिऐ बच्चियों ने सेल्फी भी ली। बच्चों को ग्राम प्रधान विजय दुबे ने पुरस्कार दिए। उन्होंने अमर उजाला अखबार के समाचारों को निष्पक्ष और सकारात्मक बताते हुए फाउंडेशन के कार्यक्रम की तारीफ की।


अंत में क्षेत्र के प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक संसाधन केंद्र कोथरा कला परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में 187 से अधिक बच्चों को फिल्म जैसे को तैसा दिखाई गई। फिल्म पर आधारित सवालों का सही जवाब आयुषी वर्मा, सुकन्या सोनी व धीरज ने दिया। प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी, दुर्गेश तिवारी व डाॅ. सपना मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।



ग्राम प्रधान बबलू सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अखबार स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबर, खेल समाचार के अलावा बच्चों व गृहणियों के लिए प्रामाणिक सामग्री प्रस्तुत करता है। इस मौके पर बब्बन, वंदना, सुरेंद्र कुमार, मीना देवी व अंकिता यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed