{"_id":"6621938e4bf559cc9603b1b4","slug":"children-took-out-rally-to-school-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112395-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली
Fri, 19 Apr 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ दस्तक अभियान के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषी के शिक्षकों और बच्चों ने नवीन शिक्षा सत्र में स्कूल चलो रैली निकाली। रैली पूरे दरियावलाल, पूरे ऋषी, मिठनेपुर होते हुए वापस पहुंची।
बच्चों ने हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी मिलकर करें पढ़ाई..., आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे... जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक उमेश सिंह ने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों का आह्वान किया। रैली में मनोज मौर्य, श्रांत व गंगासागर मौजूद रहे।