{"_id":"64ea426564c6c175ec035156","slug":"children-showed-talent-in-online-competition-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-2103-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अहिमाने स्थित महर्षि विद्यामंदिर में महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग से योगासन, स्पॉट पेंटिंग, गीता श्लोक उच्चारण, हिंदी, संस्कृत व आंग्ल भाषा में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई।
योगासन में मुख्य रूप से चक्रासन, मयूरासन, हलासन, पद्मासन, ताड़ासन व सूर्य नमस्कार आदि आसन सम्मिलित रहे। स्पॉट पेंटिंग में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही सुंदर ढंग से स्थलीय कलाकृतियों तथा प्राकृतिक परिवेश की चित्रकला की प्रस्तुति दी।
हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी में वादविवाद प्रतियोगिता का विषय वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए मानव की गतिविधियां जिम्मेदार हैं या नहीं पर समस्त प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से विचार प्रस्तुत किए। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. राकेश यादव, सुनीता शुक्ला, भार्गव नरेंद्र नाथ गुप्ता, डॉ. धर्म विजय सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय, संयुक्त निदेशक नवीन कुमार, डॉ. प्रभाकांत, डॉ. सुधा सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव व सत्येंद्र नाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।