{"_id":"64ac49cf1284b18b1e0b96a7","slug":"children-learned-from-inspiring-episodes-of-films-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-332-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाल फिल्मों के प्रेरक प्रसंगों से बच्चों ने ली सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाल फिल्मों के प्रेरक प्रसंगों से बच्चों ने ली सीख
Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के कंपोजिट विद्यालय भभोट में अमर उजाला का ब्रोशर दिखाते बच्चे। -संवाद
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में सोमवार को तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नुमाए, प्राथमिक विद्यालय भभोट व कंपोजिट विद्यालय भभोट में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरक बाल फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों के प्रेरक प्रसंगों से बच्चों ने जीवों पर दया करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने की सीख भी ली। फिल्म देखने वाले बच्चों से लेकर विद्यालयों के शिक्षकों तक ने अमर उजाला के इस जन सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम की खूब सराहना भी की।
कंपोजिट विद्यालय भभोट में प्रेरक बाल फिल्म जादुई घड़ा दिखाई गई। बच्चों ने फिल्म को बड़े उत्साह से देखा। फिल्म देखने के बाद फिल्म से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर बच्चों की ताली बटोरी। फिल्म से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर कक्षा चार के छात्र सत्य प्रकाश शर्मा ने पहला, कक्षा आठ की छात्रा दीक्षा ने दूसरा व कक्षा आठ की ही छात्रा कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन बच्चों को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दुबे व शैलेश प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बृजमोहन शर्मा, शोभावती, रेखा सिंह, रुचि सिंह व राकेश कुमार दुबे के साथ कई अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नुमाए में अमर उजाला फाउंडेशन के बाल फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों को पकड़ा गया फिल्म दिखाई गई। फिल्म से बच्चों ने सार्वजनिक जीवन में आ रही परेशानियों व उससे छुटकारा पाने के उपाय के बारे में सीखा। फिल्म खत्म हो जाने के बाद उससे संबंधित प्रश्नों का सबसे तेज व सही जवाब देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मान पाने वालों में कक्षा 3 के छात्र प्रखर प्रताप शर्मा पहले, जीनत दूसरे व धीरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार व सुधाकर सिंह ने अमर उजाला की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रवि प्रताप सिंह, सुमन गौतम व शिक्षा मित्र सुनीता अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय भभोट में बच्चों ने अनोखा छाता फिल्म देखी। फिल्म के अच्छे प्रसंगों पर बच्चों ने खूब ताली भी बजाई। समापन के हुए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में कक्षा 5 के छात्र प्रिंस पहले, कक्षा 4 की छात्रा निधि दूसरे व कक्षा 5 के मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र व आशीष मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सहायक अध्यापक महफूज आलम, धीरज कुमार सिंह शिक्षामित्र शिवकुमारी मिश्र समेत विद्यालय के बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे। तीनों ही विद्यालयों में फिल्म देखने वाले सभी बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पठन पाठन से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई।