फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children got inspired to do good work by watching the film

Sultanpur News: फिल्म देखकर बच्चों ने अच्छे काम करने की प्रेरणा ली

Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children got inspired to do good work by watching the film
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को अखंडनगर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलवाई माधोपुर, कंपोजिट विद्यालय भेलारा व कंपोजिट विद्यालय अखंडनगर में बाल फिल्म मेेले का आयोजन किया गया। तीनों स्कूलों में बच्चों को बाल फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने फिल्म देखकर अच्छा काम करने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन



कंपोजिट विद्यालय बेलवाई माधोपुर में शुक्रवार को बाल फिल्म पकड़ा गया दिखाई गई। स्कूल के 85 बच्चों ने फिल्म देखी। फिल्म दिखाने के बाद बच्चों से इससे संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर कक्षा सात की अंजलि, कक्षा छह के राहुल व कक्षा चार की गौरी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनारायन तिवारी, शिक्षक मूलचंद त्रिपाठी, कुसुमलता, राजेंद्र प्रसाद, कविता यादव, राजन भारद्वाज, सहायक अध्यापक लालमनी व शिक्षामित्र विदुमती सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद कंपोजिट विद्यालय भेलारा के 94 बच्चों को बाल फिल्म जादुई घड़ा दिखाई गई। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ फिल्म देखी। इस दौरान फिल्म पर आधारित सवालों के सही उत्तर देने पर कक्षा आठ की पल्लवी, कक्षा छह के रितिक व महक को शिक्षकों ने सम्मानित किया।


इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, सहायक अजय कुमार यादव, कृष्ण कुमार सिंह, विजय यादव, शोभा यादव, निशा, पूनम, सुनीता सिंह व प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।


अंत में कंपोजिट विद्यालय अखंडनगर के 206 बच्चों को बाल फिल्म करिश्मायी छाता दिखाई गई। फिल्म देखकर बच्चों ने अच्छा काम करने की प्रेरणा ली। सवालों का सही उत्तर देने पर कक्षा दो की अवनी प्रजापति, कक्षा तीन के वंश अग्रहरि व कक्षा पांच के आदित्य को शिक्षकों की ओर से पुरस्कृत किया गया।



इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव, दीपचंद मौर्य, बृजलाल गौतम, संजय सिंह, सारिका सिंह, मंजू यादव, चंद्रशेखर, रमेश विश्वकर्मा, राम सुरेश, पूनम सिंह, गीता देवी व क्षमता मौर्य आदि शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed