फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children are the future of the country : Sarita

बच्चे देश के भविष्य, इन्हें संवारने की जरूरत : सरिता

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Children are the future of the country : Sarita
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बच्चे देश के भविष्य हैं। इनके जीवन को संवारना हम सबका दायित्व है। ये बातें बाल कल्याण समिति की सदस्य/मजिस्ट्रेट सरिता यादव ने कहीं। वे शनिवार को कस्बे के प्रज्ञा एकडेमी स्कूल में आयोजित बाल अधिकार गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन



गोष्ठी की मुख्य वक्ता ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को टोलफ्री नंबर 1076, 1090, 112, 108, 102, 101 नोट कराया। साथ ही इन नंबरों को समाज की भलाई और अपनी जरूरत में प्रयोग करने को कहा। बच्चों से प्रश्न पूछे और सही उत्तर मिलने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन



उन्होंने पॉक्सो एक्ट, बालश्रम कानून के साथ बच्चों के साथ होने वाले अपराध और किशोर न्यायालय से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने पाल्यों के जीवन को इस तरह संवारें कि ये देश के कर्णधार बनें। विद्यालय के प्रबंधक दयाराम अग्रहरि ने कहा कि इस तरह की उपयोगी गोष्ठियां भविष्य में भी आयोजित किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डायरेक्टर आशीष अग्रहरि ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए जल व अन्न पात्र रखने का अभियान मुख्य अतिथि के माध्यम से शुरू कराया। इस मौके पर उमेद सिंह, टीबी सिंह, नरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन प्रिंसिपल एसएन उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed