{"_id":"6921f8ec8b307b07b80a8565","slug":"child-volunteers-carried-out-street-march-in-the-city-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-144978-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाल स्वयंसेवकों ने शहर में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाल स्वयंसेवकों ने शहर में किया पथ संचलन
Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में पथ संचलन करते बाल स्वयंसेवक।
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष और गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का 350 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को बाल स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन किया। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों का पथ संचलन शहर के पर्यावरण पार्क से दोपहर बाद निकला। पंथ संचलन पर्यावरण पार्क में पहुंचकर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में मौजूद सेंट जेवियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्य जया बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा एक साधना है।
मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के सहप्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख व एमजीएस इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य महेश सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन व संघ की यात्रा के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर सह नगर संघचालक सुदीप पाल, नगर कार्यवाह अजय, अर्चित, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष व नगर प्रचारक सुशील व सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।