{"_id":"5d4869c68ebc3e6d234f526c","slug":"child-drowned-in-pond-while-beating-doll-death-sultanpur-news-lko474847830","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया पीटने के दौरान तालाब में डूबा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया पीटने के दौरान तालाब में डूबा बच्चा, मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेदूपारा गांव में सोमवार को गुड़िया पीटने के दौरान एक बच्चा तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव के पंडित का पूरा निवासी कमलेश सरोज का बेटा अवनीश उर्फ गोलू (11) अपने साथियों के साथ झलर तालाब में गुड़िया पीटने गया था।
महिलाओं की तालाब में डाली गई गुड़िया पीटने के दौरान साथियों के साथ अवनीश तालाब में नहाने लगा। इस दौरान असंतुलित होकर वह तालाब में डूब गया। साथी बच्चों ने हल्ला-गुहार मचाया तो ग्रामीण दौड़े।
विज्ञापन
किसी तरह अवनीश को बाहर निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।