फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Child dies after getting electrocuted

Sultanpur News: करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child dies after getting electrocuted
सुल्तानपुर। धनपतगंज के हरौरा बाजार में सोमवार सुबह करंट लगने से मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन


हरौरा कस्बे में संतोष अग्रहरि की चाऊमिन की दुकान है। दुकान का काउंटर स्टील का बना है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने की तैयारी हो रही थी। उसी बीच बाबूलाल का पुत्र शिवांश (10) काउंटर के शेल्फ में रखी चटनी निकालने गया। जैसे ही उसने काउंटर को खोला, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया।


करंट लगने से शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह उसे काउंटर से अलग किया गया। बाबूलाल का बड़ा पुत्र शिवा अग्रहरि (14) है, शिवांश छोटा था। छोटे बेटे की मौत से मां पूनम, पिता बाबूलाल व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गांव में शव को दफन करवा दिया। थानाध्यक्ष धनपतगंज ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed