फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhat pooja performed

पुत्रों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Sun, 13 Aug 2017 09:50 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 13 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Chhat pooja performed
पुत्र के लिए प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

जिले में रविवार को छठ (हल छठ) पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्राें की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और छठ माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर पूजा-पाठ कर परिवार में खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन



रविवार को छठ पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखा। शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने घरों में छठ माता की पूजा अर्चना कर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं, मंदिर व घर के सामने एकत्र र्हुईं। अलग-अलग समूह में एकत्र महिलाओं ने कुश गाड़कर ढाख का पत्ता, महुआ, तिन्नी का चावल, भैंस का दूध व उससे बने दही, चंदन आदि सामग्रियों से छठ माता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


समूह में जुटी महिलाओं ने बारी-बारी से छठ माता की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद समूह की एक महिला ने सभी महिलाओं को छठ माता के महात्म्य की कथा सुनाई। पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने अपने पुत्रों की पीठ पर हल्दी की थाप मारी। पूजा स्थल पर जुटे बच्चों को महिलाओं ने पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। व्रतधारी महिलाओं ने तिन्नी का चावल, महुआ, भैंस के दूध व दही का सेवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सीताकुंड घाट पर महिलाएं समूह में इकट्ठा होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्र के चांदा, लंभुआ, जयसिंहपुर, दूबेपुर, कादीपुर, दोस्तपुर आदि स्थानों पर महिलाओं ने पुत्रों के दीर्घायु के लिए छठ माता की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed