{"_id":"6509debea9077aa0db0f56d6","slug":"cheated-of-rs-1-lakh-on-the-pretext-of-using-whatsapp-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2973-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्हाट्सएप चलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्हाट्सएप चलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में व्हाट्सएप चलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है।
बघराजपुर निवासी वीर बहादुर का बचत खाता केनरा बैंक की सब्जीमंडी शाखा में है। 16 सितंबर को उन्होंने अपने फोन नंबर व्हाट्सएप चालू करने के लिए गूगल पर टोलफ्री नंबर सर्च किया था। उस नंबर पर उन्होंने जिस व्यक्ति से बात की तो उसने बताया कि व्हाट्सएप चालू करने के लिए एक रुपया कटेगा। उसने एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक खोला तो उनके खाते से एक रुपया कट गया। उसका मैसेज भी आ गया। लेकिन उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नहीं चालू हुआ। फिर उसने दूसरा लिंक भेजा। वह लिंक खोलने पर 17 सितंबर को उनके खाते से 99,999 रुपये कट गए। बैंक वालों ने बताया कि उनके खाते के साथ यूपीआई फ्रॉड किया गया है। उन्होंने अपना अकाउंट बंद करा दिया। उनकी तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- --
बाइक बेचने का झांसा देकर ठगे 20 हजार रुपये
कादीपुर। कोतवाली के कादीपुर कस्बे के राणा नगर मोहल्ले के अंकित गुप्ता को बीते कुछ दिन पूर्व उनके इंस्टाग्राम पर आकाश चौबे नाम के एक व्यक्ति ने बिक्री के लिए एक बाइक दिखाई। दोनों के बीच में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रुपये ऑनलाइन भेजने पर बाइक भी ऑनलाइन भेजने की बात तय हुई। युवक ने आकाश चौबे नाम के व्यक्ति के पास ऑनलाइन 20 हजार रुपये भेज दिए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)