{"_id":"6838b501289fdbb8c302da4d","slug":"charges-framed-against-13-people-in-uncle-nephew-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-134081-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चाचा-भतीजा हत्याकांड में 13 लोगों पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चाचा-भतीजा हत्याकांड में 13 लोगों पर आरोप तय
Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोहरे हत्याकांड में 13 आरोपियों के खिलाफ अपर जिला जज संंतोष कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोप तय किया। मामले में साक्ष्य पर सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख तय की गई। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में जलालुद्दीन, संजय यादव प्रधान, मनोज यादव, डब्बू यादव, मुइनुद्दीन, मुकेश यादव, राहुल यादव, अभय यादव, अंकित यादव, कल्लू, हरीफूल शुक्ल, वसीर समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर आरोपों में चार्जशीट दाखिल हुई थी। इस मामले का जल्द से जल्द सुनवाई पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया है।