{"_id":"64bd727553e82b17f60af0a4","slug":"chandrashekhar-azad-remembered-on-his-birth-anniversary-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-820-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जयंती पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जयंती पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद
Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर संगठनों की ओर से रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शिविर लगाकर 30 यूनिट रक्तदान किया गया।
आजाद समाजसेवा समिति के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शहर में प्रभातफेरी निकाल कर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। बस स्टेशन स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी की गई। समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा की शहीदों की जयंती व बलिदान दिवस से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आज जिस तरह लोग जाति, धर्म और संप्रदाय में विभाजित होते जाते रहे हैं, यह बहुत ही चिंतनीय है। इस मौके पर सराफत खान, गिरीश तिवारी, ओमप्रकाश गौड़, डॉ. आशीष द्विवेदी, विजय यादव, मोहम्मद अहमद, विनोद पांडेय, सरदार जेपी सिंह व परविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, श्री अंबे मां सेवा संस्थान के तत्वावधान में जयंती पर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 30 लोग रक्तदान कर महादानी बने। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमर शहीदों की याद में युवाओं की ओर से किया जाने वाला रक्तदान का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसके गोयल, डॉ. आरके मिश्र, सभासद दिनेश चौरसिया, अंबेदल के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, परितोष गुप्ता, विनय चौरसिया, शिवम अग्रहरि व सूर्यांश सोनी मौजूद रहे।