{"_id":"6af4bc156b479d77ed0b2149","slug":"cervical-related-complaints-increase-in-cold-weather-bp-patients-should-exercise-caution-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-169074-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ठंड में सर्वाइकल की शिकायतें बढ़ीं, बीपी मरीज बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ठंड में सर्वाइकल की शिकायतें बढ़ीं, बीपी मरीज बरतें सावधानी
Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तापमान गिरने के साथ महिलाओं में गर्दन और कंधों के दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पिछले 10 दिनों से रोजाना पांच से 10 महिलाएं सर्वाइकल संबंधी परेशानी लेकर पहुंच रही हैं। इनमें उच्च रक्तचाप से पीड़ित महिलाएं भी शामिल हैं।
चिकित्सकों के अनुसार ठंड में मांसपेशियों में जकड़न और शारीरिक गतिविधियां कम होने से दर्द बढ़ सकता है। अहिमाने की शिवकली गुप्ता और अलीगंज की मोहसिना जैसी मरीजों ने गर्दन व कंधों में दर्द, सिर भारी रहने और चक्कर आने की शिकायतें बताई हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एवं फिजिशियन डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सर्दियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ सकता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गर्दन में लगातार दर्द, हाथों में सुन्नपन या झनझनाहट होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। चक्कर आने, बोलने में लड़खड़ाहट, धुंधला दिखने या अचानक कमजोरी महसूस होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। ये स्ट्रोक के संकेत भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
इनसेट
बचाव के उपाय
ठंडी हवा से बचने के लिए मफलर या स्कार्फ से गर्दन ढकें और गर्म पानी से सिकाई करें। लंबे समय तक एक मुद्रा में बैठने से बचें। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन आंखों के स्तर पर रखें। नियमित हल्की कसरत और स्ट्रेचिंग करें। बीपी की नियमित जांच कराएं और दवाएं समय पर लें।