{"_id":"6876a7ed7885036f290f9a38","slug":"certificates-distributed-to-37-youth-in-state-iti-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-137057-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राजकीय आईटीआई में 37 युवाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राजकीय आईटीआई में 37 युवाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र
Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में लगे स्टॉल का जायजा लेते सीडीओ व पालिका अध्यक्ष।
सुल्तानपुर। राजकीय आईटीआई में विश्व युवा कौशल विकास दिवस पर 37 युवाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। विभिन्न कंपनियों की ओर से रोजगार के लिए चयनित 11 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनी में अपनी जॉइनिंग देने की सलाह दी।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों की ओर से परिसर में विभिन्न प्रकार के 12 स्टॉल लगाए गए थे। सीडीओ व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने स्टॉलों का जायजा लिया। इसके पहले मुख्य विकास अधिकारी , नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवाओं को अच्छा प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल, जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर, लंभुआ आईटीआई के प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय, कौशल विकास के माेनू दूबे, नीरज यादव व अन्य मौजूद रहे।