फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Central Puja Arrangement Committee announced Durga Puja Festival program

Sultanpur News: केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने की दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम की घोषणा

Fri, 12 Sep 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Central Puja Arrangement Committee announced Durga Puja Festival program
कादीपुर। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में हुई बैठक में 15 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन पूजा पंडालों में कलश स्थापना की जाएगी। 28 सितंबर को पूजा पंडालों के निर्माण के साथ अन्य व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। 29 सितंबर को मूर्तियां पंडालों में लाई जाएंगी। 30 सितंबर को पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। एक अक्तूबर को दशहरा मेला व दो अक्तूबर को विजयदशमी के अवसर पर कस्बे के गुड़िया तालाब पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को महाआरती व चार अक्तूबर को भारत मिलाप का कार्यक्रम होगा। पांच अक्तूबर से सात अक्तूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन होगा। आठ अक्तूबर को पटेल चौक से मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकलेगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महामंत्री ललित कसौंधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजितराम, सभासद बृजेश बहादुर सिंह, सूर्य लाल गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, उत्कर्ष मोदनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed