फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The two centers will be 3.37 lakh copies C

दो केंद्रों पर चेक होंगी 3.37 लाख कॉपियां

Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। शनिवार को जिले में जहां उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया वहीं विभाग की ओर से मूल्यांकन कार्य के लिए उप प्रधान नियंत्रक के साथ परीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है।

विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य को समय से पूरा कराया जा सके इसके लिए दोनों केंद्रों पर 762 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 3.38 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद बोर्ड के आदेश पर डीआईओएस कार्यालय मूल्यांकन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


शनिवार को जिले में जहां उत्तर पुस्तिकाएं लगभग पहुंच गई हैं, वहीं विभाग दोनों केंद्रों पर शिक्षकों की तैनाती को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। डीआईओएस डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि 30 मार्च से जिले के दो केंद्रों पर होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए शहर के श्री रणंजय इंटर कॉलेज और रामनगर अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। रणवीर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विज्ञान, गणित, प्रारंभिक गणित, गृहविज्ञान, कला और कंप्यूटर के साथ सभी विषयों की 1,31,000 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।


श्री रणंजय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सहित 28 विषयों की दो लाख सात हजार कॉपियां जांची जाएंगी। रणवीर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 56 उप प्रधान परीक्षक और 412 सहायक परीक्षक और इंटरमीडिएट कॉपियों के मूल्यांकन के लिए श्री रणंजय इंटर कॉलेज में 42 उप प्रधान परीक्षक और 350 सहायक परीक्षक सहित 392 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed