फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Celebration on Mana Eid-e-Ghadir

Sultanpur News: ईद-ए-गदीर पर जश्न

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Celebration on Mana Eid-e-Ghadir
 ईद-ए-गदीर पर हयातनगर में खानपान का लगाया गया स्टॉल।
सुल्तानपुर। शहर के खैराबाद स्थित इमामबाड़ा बेगम हुसैन अकबर में शनिवार की रात ईद-ए-गदीर पर महफिल का आयोजन किया गया। जलालपुर से मौलाना सईद हसन ने महफिल को संबोधित किया। मौलाना ने कहा कि इमाम अली की छत्रछाया में बुराई की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि यदि पूरी दुनिया अली की मोहब्बत पर आ जाती, तो अल्लाह जहन्नुम को पैदा ही नहीं करता। शेर अली और जमीर सैदपुरी ने अपने कलाम पेश किए। हाजी मुजाहिद अकबर, आलम रिजवी, डॉ. नैयर रजा, अली जाफरी, शाहिद अकबर, डॉ. जफर, रफअत हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महफिल का संचालन साजिद अब्बास ने किया।
विज्ञापन


मुल्क की तरक्की व अमन शांति की मांगी दुआ
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। वक्फ इमामबाड़ा हयातनगर में रविवार को ईद-ए-गदीर का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे ईद-ए-गदीर की नमाज मौलाना कल्बे सादिक ने अदा कराई। इसके बाद मुल्क की तरक्की और अमन शांति की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी तमन्ना-ए-मूसा के अध्यक्ष कायम मेहंदी चांद की अगुवाई सड़क के किनारे मिष्ठान और शर्बत वितरण का स्टॉल लगाया गया। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को मिठाई खिलाकर शर्बत पिलाया गया। इस कार्य में डॉ. हसन मेहंदी, जैन मेहंदी, नजफ हैदर, काजिम मेहंदी, आमिर, आरिश, आफताब मेहंदी, आलमदार आदि लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed