{"_id":"6aa83847ea2a4c066801278e","slug":"cctv-dvr-stolen-following-the-ruckus-during-the-bar-election-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164928-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बार चुनाव में हुए बवाल के बाद सीसीटीवी का डीवीआर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बार चुनाव में हुए बवाल के बाद सीसीटीवी का डीवीआर चोरी
Mon, 14 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में हुए बवाल के बाद अब कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान हुए विवाद की तस्वीरें कैद करने वाले सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ही चोरी हो गया। प्रशासनिक कक्ष का गेट तोड़कर अज्ञात लोग डीवीआर ले गए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार देर रात चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर नौ सितंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान हुआ था। मतदान के बाद 10 सितंबर को मतगणना शुरू हुई। मतपत्रों की छंटाई के दौरान कुछ प्रत्याशियों ने मतदान में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक मतपत्र लेकर चले गए। दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद एल्डर्स कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी थी।
विवाद के बाद सुरक्षित थी रिकॉर्डिंग
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष के मुताबिक मतगणना के दौरान हुआ पूरा घटनाक्रम बार एसोसिएशन कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ था। इसकी जानकारी जिला जज, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी दी गई थी। ऐसे में 11 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक कक्ष में डीवीआर नहीं मिलने से मामला और गंभीर हो गया। अध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यालय का गेट टूटा मिला और अंदर लगा सीसीटीवी का डीवीआर गायब था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव विवाद एक नजर में
- 9 सितंबर: हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर बार चुनाव का मतदान हुआ।
- 10 सितंबर: मतगणना के दौरान मतपत्रों की छंटाई में अनियमितता के आरोप पर हंगामा हुआ।
- कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों पर मतपत्र लेकर चले जाने का आरोप लगा।
- विवाद के बाद एल्डर्स कमेटी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी।
- 11 सितंबर: प्रशासनिक कक्ष का गेट टूटा और सीसीटीवी का डीवीआर गायब मिला।
- 14 सितंबर: एल्डर्स कमेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज।