{"_id":"62080044091c9b7f3c2fa39b","slug":"cash-sultanpur-news-lko6175494139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैटिक टीम को कार में मिले 13.57 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैटिक टीम को कार में मिले 13.57 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। शुक्रवार की रात गोसाईंगंज थाने की पुलिस व स्टैटिक टीम ने उघड़पुर के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 13 लाख 57 हजार दो सौ रुपये बरामद किए। वाहन पर सवार राइस मिल संचालक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्टैटिक टीम ने रुपये जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया है। राइस मिल संचालक को टीम ने दो दिन में रुपये के बारे में साक्ष्य देने का मौका दिया है।
विधानसभा चुनाव सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार ने जिले की सीमाओं पर बैरियर स्थापित कर पुलिस व स्टैटिक टीम (स्थायी निगरानी टीम) को वाहनों की सघन जांच का आदेश दिया है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गोसाईंगंजक्षेत्र के उघड़पुर के पास पुलिस के साथ ही स्टैटिक टीम मौजूद थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से टीम ने 13 लाख 57 हजार दो सौ रुपये बरामद किए।
स्टैटिक टीम प्रभारी अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी ओम प्रकाश यादव ने कार पर सवार व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कार सवार ने बताया कि अखंडनगर में उसका राइस मिल है। वह रुपये राइस मिल पर पहुंचाने जा रहा था। स्टैटिक टीम इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और रुपये जब्त करके उसे ट्रेजरी में जमा करा दिया। टीम ने कार सवार को दो दिन का वक्त देते हुए जवाब दाखिल करने का नोटिस दिया है।