फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cash loot

चिटफंड कंपनी के एजेंट पर फायरिंग कर ढाई लाख रुपये की लूट

Fri, 26 Jul 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
cash loot
जगदीशपुर (अमेठी)। बाजार से वसूली कर घर जा रहे चिट फंड कंपनी के एक एजेंट पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे उमर दौलतपुर लोनहट निवासी संतोष उर्फ पप्पू जगदीशपुर कस्बे में स्थित एक चिटफंड कंपनी में एजेंट हैं। बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे संतोष बाजार से कलेक्शन कर बाइक से घर जा रहा था। संतोष जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी पुल के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक करते हुए फायर झोंक दिया। अचानक चली गोली से हड़बड़ाकर संतोष बाइक लेकर गिर पड़ा। जब तक वह कुछ समझता दोनों बदमाश उसके पास पहुंचे और उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने संतोष के पास रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से अयोध्या मार्ग की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद संतोष ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक लुटेरे लगभग ढाई लाख रुपये ले गए हैं। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed