{"_id":"5915e6a84f1c1b1522851b3b","slug":"cash-crunch-in-city-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग में बैंकों में हुए नोटबंदी जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग में बैंकों में हुए नोटबंदी जैसे हालात
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लंबी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालग में एक बार फिर बैंक में नोटबंदी जैसे हालत हो गए हैं। बैंक शाखाओं को सीमित करेंसी चेस्ट मिल रहा है। ऐसे में खाताधारकों को बड़ा भुगतान करने से बैंक अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को जिले की 196 बैंक शाखाओं में करीब 100 में खाताधारकों को सीमित भुगतान देकर काम चलाया गया। रुपये के लिए लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से पिछले साल नवंबर में 1000 व 500 रुपये के पुराने नोट बंद करने के बाद बैंक शाखाओं में कैश की कमी हो गई थी। करीब दो महीने तक जिले की बैंक शाखाओं में भुगतान को लेकर काफी समस्या रही। उसके बाद व्यवस्था पटरी पर आई तो लेकिन कई महीने लग गए। करीब डेढ़ माह पूर्व आरबीआई ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की मंशा से 15 दिनों के लिए बैंकों में करेंसी चेस्ट की सप्लाई पर रोक लगा दी थी। ऐसे में बैंकों में बड़े भुगतान पर रोक रही। पिछले एक सप्ताह से एक बार फिर जिले की बैंक शाखाओं को जरूरत के मुताबिक कैश मुख्यालय से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
जिले में विभिन्न बैंकों की 196 शाखाएं स्थापित हैं। इनमें सर्वाधिक शाखाएं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की हैं। जिले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 79 शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में सहालग का मौसम चल रहा है। ऐसे में खाताधारकों की ओर से बैंक शाखाओं पर धन निकासी का दबाव बढ़ गया है। करेंसी चेस्ट न मिल पाने से लेन-देन का बैलेंस बनाने में अब बैंक शाखाओं में समस्या खड़ी हो गई है। खाताधारकों को सीमित भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक ने बगैर पैन नंबर से लिंक हुए अकाउंट से 50 हजार से अधिक के लेन-देन पर पहले से ही रोक लगा रखी है। अब स्थिति यह है कि बैंकों में 10 व 20 हजार तक का ही भुगतान एक बार में किया जा रहा है। यह तो शहरी क्षेत्र का हाल है। ग्रामीणांचल की बैंक शाखाओं में 10 से 15 हजार का अधिकतम भुगतान एक दिन में दिया जा रहा है।