फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered for beating uncle and nephew by holding them hostage

Sultanpur News: चाचा-भतीजा को बंधक बनाकर पीटने के मामले में केस दर्ज

Thu, 21 Nov 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered for beating uncle and nephew by holding them hostage
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ककना गांव निवासी रईस व उनका भतीजा फहजान पशुओं की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। आरोप है कि 12 नवंबर की सुबह कोतवाली क्षेत्र के टैनी हसनपुर गांव के टमाटरलाल वर्मा ने भैंस बेचने बात कहकर रईस और उनके भतीजे को अपने घर बुलाया। इसके बाद चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर मारा पीटा। उनसे 85 हजार रुपये, बाइक व दो मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

पीड़ित का बड़ा भाई मोहम्मद हमीद उन्हें खोजते हुए टैनी हसनपुर गांव पहुंचा। पुलिस ने चाचा-भतीजे को मुक्त कराया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मामले में मोहम्मद हमीद की तहरीर पर टमाटर लाल वर्मा, दीपक वर्मा, डब्लू वर्मा, गोलू वर्मा, बब्बू वर्मा, सौरभ यादव व सचिन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed